Bollywood | उर्फी जावेद हर दिन अपने उम्दा और नए फैशन सेंस के कारण सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं. एक बार फिर से उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है |
उर्फी जावेद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो ऑफ शोल्डर लेदर आउटफिट पहने दिख रही हैं । फोटो में उर्फी के दिलकश अंदाज को देख फैंस फिदा होते हुए नजर आ रहे हैं ।
लोगों ने किया खूब ट्रोल -
इस लुक में उर्फी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिस पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं कई लोगों ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या वह हॉलीवुड स्टार किम कर्दशियां (Kim kardashian) बनने की कोशिश कर रही हैं ? एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, इसे एंट्री ही नहीं मिलनी चाहिए ऐसे,' वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें 'बेशर्म' तक कह डाला ।
हालांकि, उर्फी के लिए इस तरह के कपड़े पहनना आम सी बात है , करण जौहर के रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने लुक्स के चलते चर्चा में रहती हैं ।
Urfi Javed के Looks-
0 Comments