लखनऊ । सबको याद होगा उत्तर प्रदेश लखनऊ का चर्चित 'थप्पड़ कांड जिसमे कैब ड्राइवर सआदत अली पर एक लडकी ने थप्पडो की बारिश की , जिस पर पूरे देश के अधिकतर आईएएस और आईपीएस अधिकारीयों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी । सआदत अली ने अब राजनीति में एंट्री कर ली है ।
आपको बता दें कि इसी साल 30 जुलाई को लखनऊ के बाराबिरवा चौराहे पर कैब चालक सआदत अली को प्रियदर्शनी नारायण नामक लड़की ने '22 थप्पड़' मारे थे, जिसका वीडियो वायरल हो गया था , अब सआदत अली ने शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की सदस्यता ग्रहण की है ।
सआदत अली के मुताबिक, पार्टी जॉइन करने के बाद अब वह अपने क्षेत्र से काउंसलर का चुनाव लड़ेंगे और क्षेत्र के उन पुरुषों के साथ खड़े रहेंगे, जो महिलाओं की ओर से प्रताड़ित रहते हैं वहीं, सआदत अली ने कहा कि किसी भी कैब ड्राइवर को अगर महिलाओं से कोई भी दिक्कत होगी तो वह उनसे संपर्क कर सकता है ।
सआदत अली का कहना है -
"बहुत से ऐसे मामले रहते हैं जिनमें पुरुषों की सुनवाई नहीं होती है मुझे अभी तक न्याय नहीं मिला है अब मैं राजनीतिक पार्टी ज्वॉइन करके इसके सहारे न्याय पा सकूंगा और अन्य पुरुषों की मदद कर सकूंगा "
कैब ड्राइवर के वकील ने कहा, "हमें न्याय नहीं मिला इसलिए सआदत अली ने पार्टी जॉइन कर ली है"
बता दें कि पुलिस ने इस मामले की शुरुआत में कैब ड्राइवर सआदत अली के खिलाफ कार्रवाई की थी हालांकि, बाद में पुलिस ने जांच के आधार पर प्रियदर्शनी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया था लेकिन सआदत के वकील का कहना है की उनको अब तक न्याय नही मिला है ।
0 Comments