मंडरायल ( करौली ) , 15 दिसंबर । राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित शिविर के दौरान मंडल के राजकीय उच्च महाविद्यालय में स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान कर महाविद्यालय परिसर को साफ सुथरा किया गया ।
राजकीय महाविद्यालय मंडल प्रधानाचार्य डॉ के एल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिसम्बर बुधवार को राजकीय महाविद्यालय मण्डरायल में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उदयवीर तोषवर के नेतृत्व में एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं स्वंयसेवकाओं के द्वारा श्रमदान किया गया ।
महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई करने सहित पेड-पौधों की कटाई छंटाई की गई एवं पेड-पौधों में पानी डाला गया । प्राचार्य डॉ. के. एल मीना ने सभी स्वयंसेवकों एवं स्वयसेवकाओं को अधिक से अधिक महाविद्यालय में श्रमदान करने के लिए भी प्रेरित किया ।
0 Comments