प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया , इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया । अपने संबोधन में पीएम मोदी ने काशीवासियों से तीन संकल्प मांगे और कहा कि आप लोग स्वच्छता, सृजन और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लें ताकि नए भारत का निर्माण हो , अगर सफाई रहेगी तो काशी हमेशा चमकता रहेगा ।
सोमवार को कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से सबसे पहला संकल्प स्वच्छता का मांगा और कहा कि काशीवासी सफाई का संकल्प लें ताकि काशी सुंदर निर्मल औऱ पवित्र नजर आती रहे अभी काशी चमक रही है, इसकी चमक बनाए रखें ।
पीएम ने कहा कि सृजन पर भी जोर दिया और उन्होंने कहा कि भारत गुलामी के कालखंड में सृजन नहीं कर रहा था , ऐसा लग रहा था जैसे हम सृजन करना भूल गए हैं , लेकिन अब वर्तमान में जरूरत है कि हम सृजन को बढ़ावा दें यह भारत के आत्मगौरव को बढ़ाने की दिशा में प्रयास है ।
इसके साथ ही पीएम ने लोगों से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी मांगा । उन्होंने कहा कि अगर हर देशवासी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता है तो निश्चित तौर पर देश का विकास होगा हमें इसी दिशा में सोचना होगा ।
प्रधान-मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता को भी नमन किया और तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया ।
काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 13, 2021
विश्वनाथ धाम में माँ भारती का ये स्वरूप आस्था के साथ राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराएगा। pic.twitter.com/cKHSao7LU3
0 Comments