करौली ( हिन्डौन सिटी ) ,14 दिसम्बर । शहर के एक निजी विद्यालय की 10वीं क्लास की एक छात्रा को उसकी मां सुबह 8 बजे स्कूल छोड़कर गई । लेकिन दो घंटे बाद ही छात्रा स्कूल से पैन लेकर आने की कहकर गई और लापता हो गई । लडकी के बैग में एक लेटर मिला है जिसमें लिखा था " कि मुझे मत ढूंढना, अब मैं हमेशा-हमेशा के लिए जा रही हूं " लेटर मिलने के बाद स्कूल प्रशासन में हडकंप मच गया ।
जिसकी सूचना स्कूल प्रशासन ने परिजनों को दी । नई मंडी थाना में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई । नई मंडी थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि शहर की अग्रसेन विहार कॉलोनी के निवासी सचिन सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे मां कमलेश देवी उसकी बहन काजल को मोहन नगर स्थित होली एंजिल्स स्कूल में छोड़कर आई थी जिसके करीब दो घंटे बाद स्कूल प्रिंसिपल ने परिजनों को कॉल कर सूचना दी , जिसके बाद मां के साथ स्कूल पहुंचने पर काजल की इधर-उधर तलाश की । स्कूल के संचालक व शिक्षकों ने छात्रा काजल के स्कूल बैग में एक लेटर लिखा मिला । जिसमें लिखा कि मुझे मत ढूंढना । मैं हमेशा-हमेशा के लिए जा रही हूं । परिजनों ने रिश्तेदारों से भी काजल के बारे में जानकारी ली लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर नई मंडी थाने में छात्रा की मां कमलेश देवी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई , पुलिस ने लापता छात्रा की तलाश शुरू कर दी है ।
नाराजगी की कोई वजह नहीं बताई
छात्रा के पिता आर्मी में हैं वे इन दिनों झांसी के बबीना में तैनात हैं । छात्रा की मां ने बताया कि बेटी के पास कोई मोबाइल भी नहीं है और न ही वह घर से कोई रुपये लेकर गई है ऐसे में उससे कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है किसी नाराजगी के बारे में उसने कभी कोई बात नहीं कही थी , सोमवार को परीक्षा से पहले तैयारी के लिए सभी विद्यार्थियों को सुबह 8 बजे स्कूल बुलाया गया था , इस कारण छात्रा की मां सुबह 8 बजे उसे स्कूल छोड़कर गई थी ।
0 Comments