करौली , 14 दिसम्बर । करौली विधायक ने नव सृजित बूथ को निरस्त करवाने की मांग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी से मुकालत की । विधायक लाखनसिंह मीना का कहना है की पंचायत समिति श्री महावीरजी के वार्ड संख्या 10 की ग्राम पंचायत टोडुपुरा के ग्राम रीठौली मे पंचायत सेंटर से इतर इतिहास मे पहली बार ग्राम स्तर पर बूथ का निर्माण बिना पूर्व सूचना के आनन-फानन में किया गया है ।
रीठौली गाँव के ग्रामीण बिगत 20 बर्षों से अपने ग्राम पंचायत को पंचायत मुख्यालय बनवाने की मांग को लेकर हर बार मतदान बहिष्कार करते आये है एवं अब भी इस नव सृजित बूथ का लिखित मे विरोध दर्ज करवा चुके है ।
इस निर्णय के चलते भविष्य मे आशंका है कि हर ग्राम स्तर पर अलग से बूथ निर्माण की मांग जोर पकड जाये । जो की पंचायती राज के नियमों के खिलाफ है इस नवीन बूथ सृजन से पूरे क्षेत्र मे असन्तोष व्याप्त है । इस बूथ पर सभी मतदाताओं ने फर्जी मतदान होने की आशंका जाहिर की है । इस बूथ का निर्माण ग्रामवासीयों, मतदाताओं , एवं उम्मीदवारों से पूर्व मे बिना विचार विमर्श एवं बिना पूर्व पत्राचार के मनमाने तरीके से किया गया है जिससे कोई भी प्रत्याशी इस गाँव मे प्रचार प्रसार नही कर पाया है ।
करेंगे मतदान का बहिष्कार :
विधायक ने लिखा है की अगर बूथ निरस्त नही किया जाता है तो ग्राम पंचायत टोडूपुरा , ग्राम पंचायत गांवड़ा मीना एवं वार्ड संख्या 10 के समस्त मतदाता मतदान का बहिष्कार करेंगे ।
0 Comments