उत्तरप्रदेश , 5 दिसम्बर । उत्तर प्रदेश के चंदौली (Chandauli) जिले में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई , धक्का-मुक्की भी हुई । ये घटना उस वक्त हुई जब सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में एक जन सभा को संबोधित कर रहे थे घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
चंदौली पुलिस के डीएसपी अनिरुद्ध सिंह ( @cop_anirudha ) के साथ सपा कार्यकर्ताओं की हिंसा , की अभद्रता ।
— The Gramin Times (@TheGraminTimes) December 5, 2021
ड्यूटी के दौरान गलेबान पकड कर किया हमला । @rashtrapatibhvn @chandaulipolice
Twitter पर ट्रेंड हुआ #Arrest_सपाई_गुंडे pic.twitter.com/bSqrYn8NwM
5 दिसंबर को चंदौली जिले के रामगढ़ में मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम था , जिसमें सीएम एक जनसभा में 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे थे इसी दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकिशन यादव, वर्तमान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सतनारायण राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता सीएम के कार्यक्रम की ओर जाने लगे लेकिन जैसे की सपा नेताओं का दल लक्ष्मणगढ़ पहुंचा, पुलिस ने इनको रोकने की कोशिश की ।
पुलिस के रोकने पर सपा कार्यकर्ता भड़क गए और धक्का मुक्की करने लगे इस दौरान सकलडीहा के समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण यादव ने डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह के साथ हाथापाई की और डिप्टी एसपी के सिर में अपने सिर से टक्कर भी मारी , गलेबान को पकड कर मार रहे थे , चारों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मारों मारों चिल्ला रहे थे ।
विधायक ने फोन पर डीएम से बात की और कहा कि जब तक सीओ को नहीं हटाया जाएगा, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। मौके पर भारी फोर्स और पीएसी पहुंच गई ।
इस सम्बंध मे एसपी सीडी आई का कहना है की मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में बिना किसी पूर्व अनुमति के काफी संख्या में स0पा0 विधायक की अगुवाई में जा रहे लोगों को पुलिस बल द्वारा रोके जाने पर हंगामा व क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस बल के साथ की गई अभत्रता के सम्बन्ध में जांच कर की जाएगी कठोर कार्यवाही..
मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में बिना किसी पूर्व अनुमति के काफी संख्या में स0पा0 विधायक की अगुवाई में जा रहे लोगों को पुलिस बल द्वारा रोके जाने पर हंगामा व क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस बल के साथ की गई अभत्रता के सम्बन्ध में जांच कर की जाएगी कठोर कार्यवाही..#SP_Cdi का वक्तव्य👇 pic.twitter.com/63lm0WWbiy
— Chandauli Police (@chandaulipolice) December 5, 2021
0 Comments