हिंडौनसिटी ( करौली ) , 30 नवम्बर । राजस्थान समग्र शिक्षक संघ का जिला अधिवेशन हिण्डौन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पटोंदा में संगठन के जिला अध्यक्ष रूपसिंह गोरेहार की अध्यक्षता में व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य और सेवानिवृत्त एसीबीइओ भागमल,प्रधानाचार्य अंतुलाल,मुकेश कुमार मीणा के विशिष्ट आथित्य में संपन्न हुआ ।
संगठन के जिला मंत्री मदन मोहन तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
कार्यक्रम के आयोजक उपशाखा हिंडौन के अध्यक्ष उमेश सिंह डागुर व मंत्री अमर सिंह मीना एवं कार्यकारणी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया । जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों को शक्ति का एहसास कराते हुए कहा कि राज्य सेवा में अन्य कर्मचारियों की वजाय हमारी संख्या सबसे अधिक है । मुख्य अतिथि सोलंकी ने कहा कि शिक्षक अपने कर्तव्य का पालन करते हुए भयमुक्त होकर अधिकारों के प्रति सजग रहे ।
विशिष्ट अतिथि भागमल ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला और अंतुलाल ने संगठन की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए एकता पर जोर दिया कार्यक्रम की आयोजिका स्थानीय प्रधानाचार्य रामनिरी बेनीवाल ने महिला सशक्तिकरण पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बेटियों की संख्या बढ़ने लग गई है यह महिलाओं के लिए अच्छा संकेत है संगठन के सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश ने संगठन की मजबूती के लिए जोर दिया,जिला उपाध्यक्ष भरतलाल जोड़ली ने बताया कि राजस्थान समग्र शिक्षक संघ राज्य राजस्थान में हर ब्लॉक स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर शिक्षक हितों में श्रेष्ठ कार्य कर रहा है कार्यक्रम में हंसराज एकट बाबूलाल मीणा शंभू सिंह राजपूत भीमसिंह काशीराम कैलाश पंकज गजवीलाल ओमप्रकाश इत्यादि ने भी अपने विचार रखे।
मंच संचालन संगठन के जिला कोषाध्यक्ष पीयूष कुमार शर्मा ने किया ।
0 Comments