जयपुर , 6 दिसम्बर । राजस्थान के सबसे बड़े हॉस्पिटल एसएमएस में भर्ती मरीज कैलाशी निवासी टोंक कैंसर से पीड़ित थी कैलाशी जिंदगी और मौत से लड़ रही थी डॉक्टर ने चेक कर बताया की उनको प्लेटलेट्स की जरूरत है तो घर वालों ने अपना ब्लड ग्रुप चेक कराया तो किसी का भी ब्लड ग्रुप मैच नहीं हुआ ।
ऐसे मे मरीज के परिवार वालों ने निर्मल गुरदह से सम्पर्क किया तो निर्मल गुरदह रक्तदान करने के लिए तैयार हुए और प्रतिष्ठा ब्लड बैंक पहुंचे और अपने जीवन की 6वीं एसडीपी डोनेट की तथा मरीज के घर वालों ने नो मोर पैन ग्रुप और डीडीओ टीम का आभार व्यक्त किया इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार वैरवा और कमलेश , कुलदीप मौजूद रहे । निर्मल गुरदह कई सालों से रक्तदान करके मरीजों की जान बचा रहे है और उन्होनें बताया की लोगों को रक्तदान के लिये आगे आना चाहिये । रक्तदान से शरीर में नये रक्त की उत्पत्ति होती है । वह रक्तदान के क्षेत्रों मे कार्य कर रही कई संस्थाओं के साथ मिलकर रक्तदान के क्षेत्र मे लोगों को जागरुक व स्वयं रक्तदान कर रहे है ।
0 Comments