Looking For Anything Specific?

ads header

लापता छात्रा बरामद , स्कूल से लापता दसवीं की छात्रा बरामद

करौली , 15 दिसंबर । शहर के एक निजी स्कूल से पेन लेने के बहाने लापता हुई दसवीं की छात्रा मंगलवार को मिल गई। नाबालिग बालिका के पुलिस ने बयाना पंजीबद्ध किए हैं और मामले के निस्तारण के लिए उसे बाल कल्याण समिति करौली के समक्ष पेश किया गया । 

जहां से छात्रा की इच्छा पर पिता के सुपुर्द कर दिया गया । नई मंडी थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि अग्रसेन विहार कॉलोनी निवासी सचिन सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि सोमवार को सुबह करीब 8 बजे उनकी मां कमलेश देवी उसकी दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली बहन को मोहननगर स्थित निजी स्कूल में पढ़ने के लिए छोड़कर आई थी। करीब दो घंटे बाद स्कूल की मेम से वह पेन लाने का बहाना करके लापता


हो गई। काफी देर तक जब छात्रा नहीं लौटी तो स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को अवगत कराया। परिजनों की ओर से रिपोर्ट देने के बाद पुलिस ने टीमों का गठन कर जांच शुरु कर दी ।

Post a Comment

0 Comments