Looking For Anything Specific?

ads header

मानव रक्त सेवा समिति के सदस्य उमाकांत योगी ने किया रक्तदान

करौली , 15 दिसंबर । एक परिवार जिनके परिवार में रक्त देने वाला कोई नहीं था ऐसे में पूर्व विधायक हिंडौन राजकुमारी जाटव ने पूरणमल पीएमओ करौली एवं ब्लड बैंक टीम में कार्यरत बालकृष्ण मीणा से संपर्क किया । 

( फोटो : रक्तदान करते हुए रक्तदाता उमाकांत )

बालकृष्ण मीना ने मानव रक्त सेवा समिति के सदस्य आशीष जंगम से सम्पर्क किया और बताया की मरीज प्रियंका जाटव ,  उम्र 23 साल , जिनका ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव था जिनका हीमोग्लोबिन 7 पॉइंट रह गया । ऐसे में टीम के सदस्य उमाकांत योगी ने रक्तदान करने की इच्छा जताई और ब्लड बैंक पहुंच कर मरीज के लिए रक्तदान किया । रक्त मिलने पर मरीज के परिजनों ने रक्तदाता उमाकांत योगी एवं मानव रक्त सेवा समिति टीम का आभार व्यक्त किया ।

इस मौके पर मानव रक्त सेवा समिति के सदस्य आशीष जंगम लांगरा , दीपक पंडित दरगमा, नीतेश योगी बुगडार आदि मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments