Looking For Anything Specific?

ads header

परिवार की दयनीय स्थिति , ग्रामीणों और युवाओं ने की परिवार की मदद ।

मंडरायल(करौली)।  कसियापुरा मे लम्बी बीमारी के चलते युवक गिर्राज मीना की पंद्रह अगस्त के दिन मौत हो गई , वह परिवार का पेट पालन करने वाले परिवार के मुखिया थे अब परिवार पालने की जिम्मेदारी उनकी पत्नी हरीबाई पर आ गई । परिवार की आर्थिक स्थिति पहले ही बहुत दयनीय थी और बीमारी मे पैसे लगाने से उनकी आर्थिक स्थिति और गिर गई ।


उनके तीन अबोध बच्चे है जिनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी अब उनकी पत्नी हरीबाई पर है । उनकी दो लडकी और एक लडका है जिनमे से एक लडकी की उम्र चार साल और दूसरी लडकी की उम्र सात साल है व लडके की उम्र दो साल है । परिवार की इस विकट परिस्थितियों मे मदद में कर्मचारी संगठन और ग्रामीण आगे आये जिनके सहयोग से परिवार के सहयोग हेतु मिशन चलाकर साठ हजार बारह सौ रुपये की राशि एकत्रित हुई । जिसमें से बारह सौ रुपये परिवार को नगद सौपे गये और साठ हजार रुपये में से परिवार के घर चलाने के लिये बकरी खरीदने पर सहमति बनी , जिससे भविष्य मे वह अपने परिवार की आजीविका चला सके और किसी के सामने हाथ फैलाने से बचे रहे । भविष्य मे बकरियों से जो भी कमाई होगी उन पर उन दोनो बच्चियों का अधिकार रहेगा जिससे भविष्य मे उनकी शादी और पढाई हेतु कोई परेशानी ना उठानी पडे , यह सहमति भी उनकी पत्नी सहित ग्रामीणों के समक्ष बनी । उनकी पत्नी ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया ।

परिवार को आठ बकरी पूर्व सरपंच मंगल मीना , मोहरसिंह , मनिराम , रामसिंह और कमलसिंह की मौजूदगी मे खरीदकर सौपी गई व बकरी विक्रेता शिशपाल मीना ने भी परिवार की सहायता हेतु चार हजार रुपये की सहायता प्रदान की ।

Post a Comment

0 Comments