Looking For Anything Specific?

ads header

एक साथ 6 बहनों की शादी, सभी को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी में जमकर नाचा पूरा परिवार व गांव

झुंझुनूं, 26 नवंबर। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड के गांव चिरानी में छह बहनों की एक साथ शादी हुई है । तीन गांवों से बारात आई । पूरा गांव खुशी से झूम उठा , शादी काफी चर्चा मे आई है । चर्चा मे आने का कारण एक साथ दो दो बहनों की कुल 6 लडकियों की शादी एक साथ हुई है 


  ● 6 बहनों की शादी एक साथ 

  ● खुशी से झूमा पूरा गांव , डीजे पर नाचे लोग 

और मजेदार बात ये है कि सभी बहनों ने एक साथ फेरे लिए और साथ ही विदा हो गईं । इससे पहले उनको घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली गई , जिसमें पूरा परिवार और दुल्हन की बहनों ने जमकर डांस किया ।

बेटियों को दिलवाई एमए बीएड की डिग्री

खेतड़ी के गांव चिरानी निवासी रोहिताश्व गुर्जर के सात बेटी व एक बेटा है । रोहिताश्व बस चालक है । इन्होंने बेटा-बेटी में कभी कोई फर्क नहीं समझा । बेटियों को भी पढ़ने लिखने और आगे बढ़ने का भरपूर अवसर प्रदान किया । बेटियों को एमए बीएड तक की डिग्री दिलवाई है ।


दो-दो बहनें एक परिवार में -

रोहिताश्व गुर्जर के बेटे विकास ने बताया कि उसकी छहों बहनों की शादी तीन गांवों में की गई। दो-दो बहने एक ही ​परिवार में दुल्हन बनकर गई हैं। दूल्हे सगे भाई हैं। ऐसे बहनें अब देवरानी जेठानी बन गईं। छहों बहनों की शादी में परिवार व पूरे गांव के लोगों ने बारातियों की आवभगत की।

दुल्हन बहनों की शैक्षणिक योग्यता

विकास ने बताया बहन मीना और सीमा ने एमए बीएड की डिग्री ले रखी है। अंजू और निक्की एमएम पास है। योगिता और संगीता ने बीएससी कर रखा है। सबसे छोटी बहन कृपा है। जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। वह भी बीएससी कर चुकी है।

शादी के मौके पर छहों बहनों ने साफा बांधकर घोड़ी पर सवार हुईं। उनकी पूरे गांव में धूमधाम से बिंदौरी निकाली गई। डीजे पर परिवार के लोगों के साथ-साथ दुल्हन बहनों ने भी जमकर डांस किया।

किसकी शादी कहां हुई

1- मीना की शादी दुखेरा हरियाणा के नरेश से

2- सीमा की शादी नरेश के भाई भैरूसिंह से

3- अंजू की शादी चुहाखा की ढाणी पाटन सीकर के धर्मवीर से

4- निक्की की शादी धर्मवीर के भाई विजेंद्र से

5- योगिता की शादी गांव कुठानिया के प्रदीप से

6- संगीता की शादी प्रदीप के भाई मोहित से

Post a Comment

0 Comments