Looking For Anything Specific?

ads header

आपातकालीन सेवा में महिला सुरक्षा रक्तदान समूह के 4 सदस्यों ने जयपुर पहुँच कर किया रक्तदान

जयपुर , 13 दिसम्बर । महिला सुरक्षा रक्तदान समूह के पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अजीम खान चिनायटा ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर जिला निवासी विनोद कुमार का एक्सीडेंट होने पर ट्रोमा में भर्ती पर डॉ ने 4 यूनिट रक्त की मांग की जिसकी सूचना महिला सुरक्षा रक्तदान संघ के संस्थापक डॉ केशव तोमर को लगी मौके पर ही टीम सदस्य अजीत तोमर, झम्मन सिंह,दीपक गोठवाल, व सुनीता को रक्तदान करने भेजा ।

टीम के सभी सदस्यों का बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने इमरजेंसी मे बीच मे ही अपना काम छोडकर जयपुर हॉस्पिटल,जयपुर पहुंचकर सुबह से परेशान हो रहे मरीज विनोद कुमार को ब्लड डोनेट किया । रक्तदान के समय संजय जगरवाल, भीम सिंह तोमर, हंसराम, शत्रुघन आदि उपस्थित रहे। रक्त उपलब्ध होने पर मरीज के परिजनों ने रक्तदाताओं व समस्त महिला सुरक्षा रक्तदान समूह की टीम का आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments