Looking For Anything Specific?

ads header

संविधान दिवस के अवसर पर किए विधिक जागरूकता कार्यक्रम

करौली , 26 नवम्बर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रशांत अग्रवाल एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सरिता धाकड़ द्वारा वात्सल्य माध्यमिक विद्यालय करौली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

Photo : जिला विधिक कार्यक्रम मे उपस्थित अधिकारी 

कार्यक्रम में प्रशांत अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया कि दिनांक 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अंगीकृत किए जाने के कारण 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण के सचिव प्रशांत अग्रवाल द्वारा उपस्थित बच्चों को संविधान की शपथ दिलाई गई एवं भारत के संविधान में उल्लेखित मौलिक कर्तव्यों, संविधान की प्रस्तावना व संविधान प्रदत्त जानकारी प्रदान करते हुए बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। 

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सरिता धाकड़ द्वारा बच्चों को संविधान की प्रस्तावना का संक्षेप में वर्णन किया गया तथा बच्चों को संविधान की प्रस्तावना के बारे में बताया गया ।

इसी क्रम में समाजसेवी मदन मोहन स्वामी द्वारा संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों व प्रस्तावना के बारे में बताते हुए संविधान के इतिहास के बारे में बच्चों को बताया गया तथा संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया गया। 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए पैनल अधिवक्ता इमामुद्दीन खान द्वारा संविधान दिवस के बारे में बताते हुए विधिक सेवा गतिविधियों के बारे में बच्चों को बताया। 

वात्सल्य माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विष्णु चंद सैनी द्वारा सभी अतिथिगण का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के व्यवस्थापक श्री अरुण शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित था। 

संविधान दिवस के अवसर पर पंचायत समिति विधिक सेवा केंद्रों पर कार्यरत पैरा लीगल वालंटियर द्वारा विभिन्न स्थानों व विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर संविधान की शपथ दिलाई गई ।

Post a Comment

0 Comments