सरकार ने सिम के नाम पर हो रही धोखाधडी को रोकने के लिये यह पोर्टल लौन्च किया है । Department of Telecom ने TAFCOP (Telecom Analytics for Fraud Menagement & Consumer Protections) नाम का एक Portal जारी किया जिसके माध्यम से आप अपने नाम पर कितने सिम एक्टिवेट हैं उसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
यह एक सरकारी Portal हैं जिसका इस्तेमाल करना बिलकुल ही सुरक्षित हैं और इसकी शुरुआत का मुख्य कारण लोगों के साथ होने वाले सिम फ्रॉड को कम करना हैं , चलिए अब हम यहाँ से अपने नाम पर कितने सिम कार्ड हैं कैसे चेक करें जान लेते हैं ?
ऐसे पता करे !
1- सबसे पहले अपने मोबाइल में किसी भी ब्राउज़र या गूगल से TAFCOP वेबसाइट पर जाएँ
2 - वेबसाइट पर जाने के बाद Enter Your Mobile Number वाले Box में अपना आधार कार्ड से लिंक नंबर डालें और Request OTP पर क्लिक करें ।
3 - अब आपके Number पर एक OTP आएगा उसे डालें और Validate पर क्लिक करें ।
4 - इसके बाद आपके नाम पर जितने भी सिम कार्ड एक्टिवेट होंगे वो आपको दिखाई देंगे, अगर यहाँ आपको कोई फर्जी नंबर नजर आता हैं जो आपका नहीं हैं तो उसे सलेक्ट करें उसके बाद This is not my पर क्लिक करें इसके बाद Name of User में अपना नाम डालें और Report पर क्लिक करें ।
5 - इसके बाद आपको एक Ref Number मिल जायेगा, जिससे आप अपनी Request को Track कर सकते हैं । इस तरीके से आप अपने नाम पर एक्टिवेट सिम को देख सकते हैं । इस तरीके से आप उस सिम को बंद करवाने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं ।
0 Comments