करौली ,16 दिसंबर । जिला पुलिस के थाना नई मण्डी एव डीएसटी की संयुक्त कार्यवाही से 250 ग्राम स्मैक जब्त की है जिसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 लाख है । 

( फोटो : पुलिस गिरफ्त मे दोनो आरोपी )

पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘' ओपरेशन फ्लश आउट '' के तहत साईबर सैल एवं थानाधिकारी नईमण्डी हिण्डौन गिर्राज प्रसाद पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मुख्य तस्कर चैनसिंह सोंदिया पुत्र चन्दरसिंह जाति सोंदिया निवासी सैमली शंकर थाना श्यामगढ जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश एवं रामवतार पुत्र रामेश्वर जाति गुर्जर निवासी खेडला थाना सलेमपुर जिला दौसा को कुल 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस नम्बर RJ29 BS1977 सहित गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है ।