Looking For Anything Specific?

ads header

रक्तदाता सद्दाम खान ने चौथा स्वैच्छिक रक्तदान कर बचाई मरीज की जान ।

करौली , 13 दिसंबर । सामान्य चिकित्सालय में भर्ती महिला राधा, उम्र 30 साल, ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव, हिमोग्लोबिन 6.3 ग्राम, हीमोग्लोबिन कम रह जाने के कारण महिला की डिलीवरी नहीं हो पा रही थी ऐसी स्थिति में परिवार वालों ने कई लोगों के ब्लड ग्रुप चेक करवाएं लेकिन किसी का भी ब्लड ग्रुप मैच नहीं हुआ ।


जिसकी सूचना टीम रक्त क्रांति फाउंडेशन के सदस्य नरेंद्र चौधरी को लगी उन्होंने टीम के सदस्य सलमान खान से संपर्क किया जिस पर रक्तदाता सद्दाम ने रक्तदान  की इच्छा जताई और रक्तदान के लिए हिंडौन सिटी से करौली ब्लड बैंक पहुंचे जहां पर उन्होंने अपने जीवनकाल का चौथा स्वैच्छिक रक्तदान किया ।

इस मौके पर रक्त क्रांति फाउंडेशन के सदस्य नरेंद्र चौधरी, मोटीवेटर सोनू राठौड़, फैजान खान, अजहर काजी आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments