बिहार (औरंगाबाद) , 13 दिसम्बर । कुछ लोग जातिवाद को चाहे कितना भी नकारने की कोशिश करें , लेकिन सच यही है कि यह हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या है इसका प्रमाण तमाम आंकड़े भी बताते हैं कि जाति के आधार पर कभी किसी को मार दिया जाता है अब ऐसा ही एक मामला बिहार में देखने को मिला है ।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बिहार के औरंगाबाद का बताया जा रहा है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, कुटुम्बा प्रखंड के डुमरी पंचायत के सिंघना गांव से पंचायत चुनाव के सवर्ण प्रत्याशी बलवंत सिंह चुनाव हार गया जिसके बाद हार के लिए दलितों को ज़िम्मेवार ठहराया गया और जब बलवंत सिंह को पता चला कि जिन दलितों ने उन्हें वोट नहीं दिया है तो वह दलितों को सज़ा देने पहुंच गया ।
जातिवादी बलवंत सिंह ने गांव के दो दलित वोटर अनिल कुमार और मंजित कुमार को बेरहमी से पीटा, उनसे उठक-बैठक लगवाई और थूक तक चाटने को कहा , क्विंट के पत्रकार उत्कर्ष सिंह ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा व सुना जा सकता है ।
मुखिया चुनाव में हारे बलवंत सिंह ने दलित वोटरों से थूक चटवाया और कान पकड़ कर उठक-बैठक करवाई.
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) December 12, 2021
दावा है कि इन लोगों ने मुखिया चुनाव में बलवंत सिंह को वोट नहीं दिया था. ये वीडियो बिहार के औरंगाबाद जिले में कुटुम्बा प्रखंड के डुमरी पंचायत के सिंघना गांव का है. आरोपी बलवंत गिरफ्तार. pic.twitter.com/C5fUQWYPu6
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़ आरोपी पक्ष का कहना है कि दोनों युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे इसलिए नशा टूटने के बाद उन लोगों से उठक-बैठक लगवाई गई , दोनों अक्सर शराब पीकर लोगों से गाली-गलौज करते हैं । हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि जो बात आरोपी पक्ष रख रहा है वो उसके विपरीत है वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर अंबा पुलिस ने आरोपी बलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है ।
0 Comments