Looking For Anything Specific?

ads header

मंडरायल वनपाल ने किया ट्रक जप्त , ट्रक चालक फरार

मन्डरायल ( करौली ) ,16 दिसम्बर । मंडरायल उपखंड मुख्यालय के वन विभाग से बिना रमन्ना पर्ची के भांकरी गुरदह गांव से ब्लॉक पत्थरों को भर कर ला रहे एक ट्रक को मंडरायल वनपाल ने पीछा करते हुए ट्रक को जप्त किया गया है जबकि मौके से ट्रक चालक फरार हो गया ।

( फोटो : वनपाल ने किया ट्रक जब्त )

मंडरायल वनपाल श्याम सुंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 दिसंबर गुरुवार को सुबह 10:00 बजे मंडल उपखंड क्षेत्र के लांगरा कस्बे के समीपवर्ती गांव भाकरी गुरदह गांव से वन क्षेत्र में से गैंगसा के लिए ब्लॉक चेजा पत्थरों को भरकर ला रही बिना बनारसी के पाए जाने पर वनपाल ने गाड़ी को लांगरा कस्बे में रुकवाने का प्रयास किया लेकिन ट्रक ड्राइवर द्वारा तेज गति से दौडाते हुए आगे ले गया । जिस पर वनपाल श्याम सुंदर शर्मा सहित उनकी टीम ने पीछा कर करौली मंडल मार्ग पर पुलिस लाइन से पूर्व ही ट्रक को पकड़ लिया लेकिन मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक फरार हो गया उक्त ट्रक को करौली पुलिस लाइन में रखवाया गया एवं आगे की कार्यवाही जारी है ।

Post a Comment

0 Comments