Looking For Anything Specific?

ads header

विमंदित मानसिक गृह का किया निरीक्षण

करौली , 17 दिसंबर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रशांत अग्रवाल द्वारा गुरुवार को चेतन्य सेवा संस्थान करौली द्वारा संचालित विमंदित मानसिक ग्रह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गृह में वातावरण, स्वच्छता, साफ-सफाई, कपड़े बिस्तर, भोजन व आहार, मनोरंजन, चिकित्सा एवं मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल, स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों के साथ समन्वय आदि की माकूल व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई।


निरीक्षण के दौरान गृह में 45 बच्चे आवासित मिले, जिनसे मुलाकात कर उनसे आत्मीयता से वार्ता की गई तथा उनकी दिनचर्यादि के बारे में भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक सुधार हेतु दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

प्राधिकरण के सचिव प्रशांत अग्रवाल ने कहा


कि विमंदितो के जीवन में मैत्रीपूर्ण व्यवहार से सकारात्मक बदलाव संभव है। सुरक्षा व संरक्षण के साथ विमंदितो को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पुनर्वास सुविधाओं के साथ आवश्यक संसाधन भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि विमंदितो को उचित वातावरण में रहवास की सुविधा के साथ-साथ उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य विकास पर भी ध्यान देना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान गृह की सीढ़ियों पर रैलिंग नहीं लगी हुई थी जिससे बच्चो के साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है, जिसके लिए उपस्थित गृह के अधीक्षक गोपालराम को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments