करौली ,17 दिसंबर । जिला पुलिस के नई मण्डी थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो स्मैक तस्करो से 110 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की है । पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कछवाहा ने बताया की यह ओपरेशन फ्लश आउट के तहत 58वीं बडी कार्यवाही है ।
मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘'ओपरेशन फ्लश आउट " के तहत साईबर सैल, डीएसटी एवं थानाधिकारी नईमण्डी हिण्डौन गिर्राज प्रसाद पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मुख्य तस्कर भूरा पुत्र रूपसिह सैनी जाति माली उम्र 25 साल निवासी केशवपुरा हिण्डौनसिटी थाना हिण्डौनसिटी एवं संजय पुत्र प्रेमसिह जाति मीना उम्र 26 साल निवासी धाधरैन थाना बयाना जिला भरतपुर को कुल 110 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है । पुलिस की अवैध मादक पदार्थो की यह 58वीं बडी कार्यवाही है । अन्तराष्ट्रीय बाजार मे 110 ग्राम स्मैक की कीमत लगभग 17 लाख बताई जा रही है ।
#Karauli_Police_at_Work @PoliceRajasthan @IgpBharatpur @DIPRRajasthan
— Karauli Police (@KarauliPolice) December 17, 2021
Operation Flush Out के तहत 53वी बडी कार्यवाही
अन्तराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 16.50 लाख का 110 ग्राम स्मैक बरामद
Cyber Cell,DST, थाना नईमण्डी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
मुख्य तस्कर सहित दो आरोपी गिरफ्ता pic.twitter.com/w82cAPYF40
0 Comments