Looking For Anything Specific?

ads header

स्मैक सप्लायर अकलेरा से गिरफ्तार , करौली पुलिस की कार्यवाही

करौली , 12 दिसम्बर । करौली पुलिस द्वारा स्मैक तस्करो व सप्लायर्स ओपरेशन फ्लश आउट के तहत कार्यवाही की जा रही है इसी संदर्भ में श्रीमहावीरजी पुलिस ने स्मैक की सप्लाई करने वाले को अकलेरा झालावाड से गिरफ्तार किया है ।

( फोटो: स्मैक सप्लायर पुलिस की गिरफ्त में)

जिला पुलिस द्वारा स्मैक तस्करों के साथ-साथ सप्लायरों पर शिकंजा कसा जा रहा है । पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थो के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘'ओपरेशन फ्लश आउट '' के तहत दिनांक 09.12.2021 को गिरफ्तार शुदा आरोपी स्मैक तस्कर बलराम मीना, कल्याण मीना एवं रामसिंह मीना को माल देने वाला मुख्य स्मैक सप्लायर लालचन्द्र  पुत्र नाथूलाल जाति तंवर राजपूत निवासी महुवा खोह थाना अकलेरा जिला झालावाड को थानाधिकारी श्रीमहावीरजी धर्मसिंह उप निरीक्षक द्वारा बस स्टैण्ड अकलेरा से गिरफ्तार किया गया ।

Post a Comment

0 Comments