Looking For Anything Specific?

ads header

गुरदह मे में शान्तिपूर्वक हुआ मतदान , 70 प्रतिशत हुआ मतदान

करौली , 12 दिसंबर । पंचायत चुनाव के तहत जिले में प्रथम चरण में रविवार को तीन पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान हुआ । मतदान सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे हुआ । मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लग गई । 
( फ़ोटौ : मतदान के लिये लाईन मे लगे ग्रामींण )

मतदाताओं में उत्साह नजर आया । पंचायत समिति सद्स्य और जिला परिषद सद्स्य के चुनाव में करौली जिले की पंचायत समिति मंडरायल के गाँव गुरदह में प्रथम चरण में शांतिपूर्ण मतदान हुआ । भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा जिनकी निगरानी में मतदान संपन्न हुआ । प्रशासन द्वारा पोलिंग बूथ से 200 मीटर तक के क्षेत्र को पाबंद किया गया । ग्राम पंचायत बडी होने के कारण तीन अलग-अलग वार्डो के लिये अलग-अलग बूथ बनाये गये । वार्ड नंबर 1 , 2 , 3 में कुल 906 में से 556 लोगो ने वोटिंग की , वार्ड नंबर 4 , 5 , 6 में कुल 794 में से 718 लोगो ने वोटिंग की , वार्ड नंबर 7 , 8 , 9 में कुल 944 में से 596 लोगों ने वोटिंग की । कुल वोटिंग कुल प्रतिशत की 70.72 प्रतिशत हुई । वही ग्रामीणों द्वारा चुनाव के हार जीत के परिणाम के अनुमान लगाये जा रहे है । चुनाव के परिणाम आयोग द्वारा 21 दिसम्बर को घोषित किये जायेंगे ।

Post a Comment

0 Comments