Looking For Anything Specific?

ads header

बबलू मीना लखरुकी ( बिहारी करौली) ने किया जरूरतमंद के लिए रक्तदान।

● पीड़ित के परिजनों पर नही हो रही थी मरीज को रक्त की आपूर्ति 

करौली । दीपक पंडित दरगमां निवासी ने बताया कि सामान्य चिकित्सालय में भर्ती मरीज रामचरण मीना सिमारा जो एनीमिया बीमारी से जूझ रहा था  जो रक्त कि कमी के चलते जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। उनके परिवार में ब्लड देने वाला कोई नहीं था। ऐसे में पीड़ित के पुत्र परषोत्तम मीना ने बबलू मीना लखरुकी ( बिहारी करौली) को कॉल किया और बबलू मीना अपना निजी काम छोड़कर सामान्य चिकित्सालय करौली पहुँचे तो उनके साथ सतीश कुमार मीना हिण्डौन निवासी ने एनीमिया से पीड़ित मरीज रामचरण मीना सिमारा को एक यूनिट रक्तदान किया और उसी समय दीपक माली उम्र 32 वर्ष करौली निवासी पीलिया बीमारी से पीड़ित था जिसको 2 यूनिट ब्लड पहले उनके परिचितों ने डॉनेट कर दिया लेकिन बीमारी के चलते चिकित्सकों ने एक यूनिट ब्लड की डिमाण्ड और रखी थी जिस पर रक्तदाता सतीश कुमार मीणा हिण्डौन निवासी ने रक्तदान कर जनसेवा में हाथ बढ़ाया । 


दोनों रक्तवीरों बबलू मीना लखरुकी (बिहारी करौली) व सतीश कुमार मीणा ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। दोनो पीड़ितों को रक्त मिलने पर मरीज के परिजनों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

मौके पर सतीश नापित पत्रकार (घूँसई ) करणपुर, दीपक पंडित दरगमां, प्रमोद मीणा महतोंन का पुरा , व परषोत्तम मीना सिमारा आदि मौजूद रहे। 

रिपोर्ट - सतीश नापित

Post a Comment

0 Comments