● मंडरायल उपखंड मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम पंचायत रोधई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 25 नवंबर गुरुवार को कुल 72 साइकिलों का वितरण किया गया।
रोधई ,मंडरायल ( करौली ) । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोधई के प्रधानाचार्य बालकृष्ण स्वर्णकार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा कक्षा नौवीं की अध्ययनरत छात्राओं को लिए साइकिल वितरण हर वर्ष किया जाता है लेकिन कोरोना संक्रमण काल की वजह से गत वर्ष साइकिलों का वितरण नहीं होने के चलते मंडरायल नोडल प्रभारी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोधी के लिए गत वर्ष की कुल 45 छात्राओं सहित इस वर्ष की 39 कक्षा नौवीं की छात्राओं के लिए साइकिल भेजी गई जिनका समस्त स्टाफ की मौजूदगी में गत शैक्षणिक सत्र 2020 21 अध्ययनरत 43 छात्राओं सहित सत्र 2021 22 में कक्षा 9 में अध्ययनरत 29 छात्राओं सहित कुल 72 साइकिलों का वितरण किया गया।
विद्यालय की छात्राएं साइकिल पाकर काफी खुश नजर आई एवं उक्त साइकिलों के उपयोग से पास की ढाणियों से दूर दराज से आने वाली छात्राओं के लिए समय की बचत होने सहित रास्ते सुगम होने के साथ अध्ययन हेतु पढ़ाई के लिए समय अधिक मिल पाएगा।जिसके चलते 25 नवंबर गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया उन्होंने बताया कि गत एवं चालू शैक्षणिक सत्र की कुल 72 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया है।
0 Comments