Looking For Anything Specific?

ads header

भंगो के सरकारी विध्यालय में की गई साइकिल वितरण

हिन्डौनसिटी (करौली) ,25 दिसम्बर । राजस्थान सरकार की बालिकाओं के लिए संचालित निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत हिन्डौन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भंगो में 31 बालिकाओं के लिए साइकिल वितरण किया गया । इस वितरण में मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिओम शर्मा रहे । 

( फोटो : विध्यालय मे वितरित की गई साइकिल)

इस अवसर पर हरिओम शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता ने राज्य सरकार की बालिकाओं के लिए चल रही सभी योजनाओं की तारीफ करते हुए बताया कि इससे बालिकाओं के विद्यालय से जुडाव में प्रोत्साहन मिलता है । विद्यालय के शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश डागुर ने बताया कि हमारे विद्यालय में दूर दराज क्षेत्र के 10 किमी तक की बच्चे स्कूल में पढते हैं । इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त कर बच्चियाँ बहुत प्रसन्न हुई । जब बालिकाओं से इस योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी योजना है । इस अवसर पर दिनेश मीना, रामवतार मीना, जोखराम मीना, अरविंद शर्मा, राजरौसी गुर्जर, भरत सैनी,झम्मन सिंह, निरपत गुर्जर, सचिन शर्मा आदि स्टाफ साथी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments