करौली , 25 दिसंबर । दो साल से लगातार रक्तदान के क्षेत्र में काम कर रही है जिसके सदस्य जहाँ तक पहुच रहे है मानवता का परिचय दे रहे है । लखनऊ मे रेलवे मे कार्यरत धर्मेंद्र मीना ने रक्तदान कर सराहनीय कार्य किया है ।
डीडीओ टीम के सदस्य निर्मल गुरदह को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बलरामपुर हॉस्पिटल में भर्ती मरीज अफरीन के पिताजी राशिद का कॉल आया और उन्होने बताया की उनकी बच्ची को बी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत है तो निर्मल गुरदह ने लखनऊ रेलवे मे कार्यरत अपने भाई हाकिम सिंह मीना को कॉल कर जानकारी दी तो हाकिम सिंह अपने दोस्त धर्मेंद्र मीना जो की रेलवे में जॉब करते हैं अपनी ड्यूटी पे थे लेकिन ब्लड देने को तैयार हो गए और अपनी जॉब छोड़ कर बलरामपुर हॉस्पिटल पहुंचे और एक यूनिट रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया । रक्तदान के समय हाकिम सिंह , पवन रॉक मौजूद रहे ।
0 Comments