Looking For Anything Specific?

ads header

महिला सुरक्षा रक्तदान समूह के सदस्य दिलीप ने रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय

करौली , 19 दिसंबर । करौली सामान्य चिकित्सालय में भर्ती महिला जानकी, उम्र 70, ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव, निवासी भावली के पैर में अधिक चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने रक्त की आवश्यकता बताई ऐसी स्थिति में परिवार में किसी का भी ब्लड ग्रुप मैच नहीं होने के कारण परिजन बहुत परेशान हो रहे थे 

फोटो : रक्तदान करते रक्तदाता 

जिसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र चौधरी को लगी उन्होंने महिला सुरक्षा रक्तदान समूह के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार से संपर्क किया जिस पर उन्होंने तुरंत प्रभाव से रक्तदान समूह के सदस्य दिलीप कुमार से कॉल के माध्यम से संपर्क किया जिस पर रक्तदाता दिलीप ने रक्तदान की इच्छा जाहिर की और ब्लड डोनेट करने के लिए करने के लिए 45 किलोमीटर दूर से करौली ब्लड बैंक पहुंचे जहां पर उन्होंने अपने जीवनकाल का 5 वा स्वैच्छिक रक्तदान किया ।

इस मौके पर महिला सुरक्षा रक्तदान समूह के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गढ़ी, देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments