Looking For Anything Specific?

ads header

पति ने की दूसरी शादी , न्याय के लिये पहली पत्नी बैठी थाने के सामने धरने पर

टोडाभीम ( करौली ) , 27 नवम्बर । टोडाभीम पुलिस थाने पर न्याय के लिये भटक रही टिकरी बौर्डर निवासी एक विवाहिता ने अपने दो बच्चों के साथ टोडाभीम एसडीएम दुर्गा प्रसाद मीणा से गुहार लगाई है ।


टिकरी बोर्डर निवासी पीडिता पति को पाने के लिये थाने के सामने बैठी धरने पर 

उक्त मामले मे थानाधिकारी राम खिलाडी मीणा का कहना है कि पीडित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसका परिवाद दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है । पीड़िता ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि टोडाभीम के रंगलाल का पुरा निवासी रिन्कू कुमार मीना पुत्र मुकेश कुमार मीना के साथ 2008 में उसका प्रेम विवाह हुआ था और उसके दो बेटी है वही पीड़िता का आरोप है की रिन्कू मीना ने 2014 मे दूसरी शादी कर ली है और उसके भी दो बच्चे हो गये है । पीड़िता जब अपने ससुराल रंगलाल का पुरा बच्चों के साथ पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया । पीड़िता ने थाने के सामने बैठकर न्याय की मांग की है और उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

Post a Comment

0 Comments