हिण्डौनसिटी , 28 नवम्बर । महवा रोड़ स्थित मिस्त्री मार्केट में पीट-पीट कर की गई महमदपुर निवासी युवक की हत्या के मामले का नई मंडी थाना पुलिस ने पांच दिन में हत्या के मुख्य आरोपी को दबोचा है ।
आरोपी मासलपुर के चामण्डपुरा निवासी अशोक कुमार गुर्जर है जो रिश्ते में मृतक विष्णु गुर्जर का जीजा है । पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि मृतक और आरोपी के परिवारों के बीच गुजरात में साझेदारी में संचालित ट्रांसपोर्ट कंपनी को लेकर विवाद चल रहा था । इसी को लेकर विष्णु की हत्या की गई थी .
चामण्डपुरा के जंगलों से दबोचा आरोपी -
वारदात के बाद डीएसपी ने थानाप्रभारी गिर्राज प्रसाद के निर्देशन में पुलिस की कई टीमों का गठन किया। मुख्य आरोपी अशोक मृतक विष्णु के चाचा अमृत गुर्जर का दामाद है। मृतक विष्णु का चाचा अमृत के साथ भी विवाद चल रहा था ।
पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी अशोक कुमार गुर्जर को चिन्हित किया , इसके बाद उप निरीक्षक भंवरसिंह कर्दम के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे चामण्डपुरा के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया ।
0 Comments