करौली , 7 दिसम्बर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 11.12 .2021 को जिला मुख्यालय करौली सपोटरा मुख्यालय नादौती मुख्यालय व तालुका मुख्यालय हिंडौन,श्री महावीरजी, टोडाभीम पर आयोजित होने वाली सभी प्रकार के विवादों से संबंधित चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा ।
राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व हारुन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं सेशन न्यायाधीश करौली के निर्देशन में न्यायालय में लंबित प्रकरणों में संबंधित अधिकारीगण एवं बैंकों के प्री लिटिगेशन प्रकरणों में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करौली द्वारा प्री काउंसलिंग की जा रही है प्री काउंसलिंग हेतु दिनांक 6.12. 2021 को जिला न्यायालय परिसर करौली में एडीआर की ओर से स्टॉल लगाई गई जिसका हारून अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश करौली द्वारा उद्घाटन किया जाकर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के प्रकरणों में प्री काउंसलिंग की जाकर प्रकरणों का निस्तारण किया गया । इसी प्रकार दिनांक 7.12 .2021 को बैंक ऑफ बड़ौदा एवं बैंक ऑफ इंडिया, दिनांक 8.12.2021 को भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक एवं इंडियन बैंक तथा दिनांक 9.12. 2021 को पंजाब नेशनल बैंक व यूको बैंक के प्रकरणों मैं प्री काउंसलिंग की जाकर प्रकरणों का निस्तारण किया जावेगा ।
आयोजित लोक अदालत से पूर्व प्रकरणों में की जा रही प्री काउंसलिंग में बैंकों द्वारा भारी छूट दी जा रही है अतः सभी से अपील है कि अपने अपने प्रकरणों को प्री काउंसलिंग करवायें और जाकर प्रकरणों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कराएं ।
0 Comments