करौली , 9 दिसम्बर । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करौली द्वारा करौली, सपोटरा, नादौती मुख्यालय व तालुका हिंडोन, श्रीमहावीरजी व टोडाभीम पर 11 दिसंबर 2021 को ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जागरूकता हेतु दिनांक 8 दिसंबर 2021 को जिला मुख्यालय करौली पर श्री चिरंजीलाल स्वतंत्रता सेनानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करौली से विद्यार्थियों व स्टाफ की साइकिल रैली निकाली गई, रैली को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रशांत अग्रवाल व विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मानसिंह मीणा द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विद्यार्थियों ने अपनी साइकिलो पर राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों के व राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरण निस्तारित होने के फायदे के बैनर ब पोस्टर लगाकर लोगों को दिनांक 11 दिसंबर 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई।
इसी प्रकार जिले की समस्त पंचायत समिति मुख्यालयो पर राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैलीयो का आयोजन किया गया।
0 Comments